
डीएमएफ की राशि विनियोजन पर बैठक संपन्न
रायपुर।। मुख्यमंत्री के निवास करवाने पर विगत दिनों खनिज न्यास मद की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्यमंत्री ने डीएमएफ मंच से उच्च निम्न सामान्य प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए जिले में आयोजित मेला आदि समारोह में डीएमएफ की राशि का उपयोग नहीं किया जाएगा कहा।डीएमएफ की राशि का उपयोग अति आवश्यक सेवाओं में ही किया जाएगा परिवहन आदि खरीदी में इसका उपयोग नहीं किया जाएगा किंतु अति आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल हेतु शव वाहन एंबुलेंस आदि इससे खरीदे जा सकेंगे, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हेतु भी इसमें अनुपातिक खर्च रहेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंह देव,, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मुख्यमंत्री के निजी सचिव सहित आला अधिकारी उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



