
पूर्वजों की परंपरा का किया जा रहा निर्वहन
पंडरिया।। प्राचीन समय में परंपरा थी कि दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन क्षेत्र के राजा के द्वारा किया जाएगा। जिस परंपरा को आज तक पंडरिया के राजा कृष्ण राज सिंह द्वारा निभाया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भातिइस वर्ष भी रावण बनाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है दशहरे के दिन अपनी परंपराओं को निभाते हुए राजा साहब द्वारा रथ पर सवार हो रावण का वध किया जाएगा। दशहरे के दिन पंडरिया आए हुए दर्शनार्थियों द्वारा मां महामाया दर्शन कर राजा साहब से भी भेंट किया जाता है। 5 अक्टूबर को इस बार दशहरा पड़ रहा है और पंडरिया में दशहरे की तैयारी धूमधाम से चल रही है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



