
छत्तीसगढ़ अंधियारी से रोशनी की ओर
रायपुर।। छत्तीसगढ़ में दृष्टिहीन ता को मिटाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है आंखों में देखा जाता है कि मोतियाबिंद एक बहुत बड़ी समस्या है जिससे प्रत्येक घर में किसी न किसी सदस्य को यह समस्या है जिसके लिए मरीजों को दरबदर भटकना पड़ता है मोतियाबिंद को जड़ से भगाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस बार अभियान चलाया जा रहा है सन 2025 तक छत्तीसगढ़ को मोतिया बिंद मुक्त किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर दस्तक देकर मरीजों की सूची तैयार की जा रही है एवं मरीजों के ऑपरेशन की समुचित व्यवस्था, एवं रहन-सहन के लिए भी उचित व्यवस्था किया गया है बस्तर क्षेत्र अंतर्गत आंखों की देखभाल करने हेतु स्थानीय बोली के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे मोतियाबिंद के बारे में उन्हें पूर्ण ज्ञान प्राप्त हो सके।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



