
सांसद संतोष पांडे की चचेरी भाई का कांग्रेस प्रवेश
कबीरधाम।। सांसद संतोष पांडे के चचेरे भाई विजय पांडे ने बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेसका हाथ थाम लिया माननीय मोहम्मद अकबर के निवास पर विजय पांडे द्वारा कांग्रेश प्रवेश कर लिया गया है। मोहम्मद अकबर जी द्वारा विजय शर्मा को गमछा से स्वागत करते हुए कांग्रेसमें प्रवेश दिया गया। भाजपा छोड़ने के पीछे विजय शर्मा ने भाजपा के जिला अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा दिए गए नोटिस की नाराजगी बताई है पूर्व में उनके क्षेत्र में मोहम्मद अकबर जी का आगमन हुआ था जिस पर विजय पांडे द्वारा उनका स्वागत किया गया इसी बात की नाराजगी पर नोटिस जारी किया गया है जिसके कारण वे बीजेपी का साथ छोड़ दिए। विजय पांडे जी बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। । विजय पांडे के बीजेपी छोड़ने पर माननीय संतोष पांडे जी द्वारा बताया गया कि वे उनके चचेरे भाई तो है पर विगत 50 वर्षों से उनका कोई संबंध नहीं है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



