
ग्वालियर की राजमाता सिंधिया का दुखद निधन
हिंदुस्तान।। ग्वालियर विरासत की राजमाता माधवी रानी सिंधिया का आज निधन हो गया है वे सांस की समस्या के कारण काफी दिनों से दिल्ली एम्स में भरती थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की राजमाता माधवी रानी सिंधिया के पार्थिव शरीर को आज वायुयान से ग्वालियर लाया जाएगा और वही उनके अंतिम संस्कार की क्रिया की जाएगी इस खबर को सुनते ही ग्वालियर शहर में शोक की लहर है। उनके निकटवर्ती एवं परिवारजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हुए हैं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



