
पेपर लीक होने से छत्तीसगढ़ की त्रैमासिक परीक्षा हुई रद्द
रायपुर।। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के पेपर लीक होने के बाद कक्षा पहली से बारहवीं तक होने वाली प्रेम आशिक परीक्षा को रद्द कर दिया गया है जिस कारण से प्रत्येक स्कूल अपने अपने स्तर पर स्वयं ही त्रैमासिक परीक्षा की व्यवस्था करेंगे शिक्षा विभाग के सचिव डॉ शुक्ला ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र व्यवहार कर निर्देशित कर दिया है कि राज्य सरकार द्वारा बच्चों में शैक्षिक गुणवत्ता का विकास करने हेतु माध्यमिक शिक्षा मंडल के माध्यम से त्रैमासिक परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया था किंतु पेपर लीक हो जाने के कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा लिए जाने वाले त्रैमासिक परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है जिस कारण से त्रैमासिक परीक्षा को प्रत्येक स्कूल अपने-अपने स्कूल में ही व्यवस्थित करेंगे स्कूल ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नों को लिखकर भी त्रैमासिक परीक्षा ले सकेंगे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



