
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री द्वारा शाला प्रवेश का किया जाएगा शुभारंभ
16 जून 2022 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दोपहर 1:30 पर अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा इस अवसर पर प्रदेश के चयनित स्कूलों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बंद पड़े 260 स्कूलों को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पुनः प्रारंभ किया जा रहा है 16 जून को मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों जैसे दंतेवाड़ा ,नारायणपुर ,सुकमा ,बीजापुर में बंद पड़े स्कूलों को पुनः प्रारंभ कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। तत्पश्चात जिला विकासखंड स्तर पर भी शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें बच्चों का तिलक लगाकर शाला प्रवेश प्रतिभावान छात्रों को सम्मान,साइकिल वितरण कार्यक्रम इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



