
विप्र भवन का उद्घाटन हुआ उपनयन संस्कार का किया जाएगा आयोजन हमारे नगर पंडरिया में
हमारे नगर पंडरिया में दिनांक 12 एवं 13 मई को विप्र भवन का उद्घाटन एवं ब्राम्हण बैठकों का उपनयन संस्कार किया जाना तय हुआ है। इस अवसर पर पूरे ब्राह्मण समाज में हर्ष उल्लास का वातावरण देखा जा रहा है सभी विप्र जन अपने अपने तरीके से उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। 12 एवं 13 मई को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्रमशः श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री रविंद्र चौबे जी, श्री संतोष पांडे जी,श्री शैलेश पांडे, श्री श्री 108 श्री राम सुंदर दास जी महाराज, श्री विवेक गिरी गोस्वामी जी महाराज, श्रीमती ममता चंद्राकर एवं पधारे हुए विशिष्ट जन की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाना तय हुआ है इसी कार्यक्रम के परिपेक्ष में अक्षय तृतीया दिनांक 3 मई को अखंड रामायण का भी आयोजन नवीन विप्र भवन में किया जाएगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



