
पुलिस कप्तान द्वारा पंडरिया थाना प्रांगण में लगाया गया जनदर्शन
आम आदमी के लिए बहुत ही हर्ष की बात है कि पुलिस विभाग द्वारा हमें इस प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है ।पंडरिया थाना प्रांगण में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेंद्र बेताल व विभिन्न थाना प्रभारी द्वारा जन दर्शन का कार्यक्रम रखा गया जहां पर विभिन्न प्रकार की समस्याओं का तुरंत ही निराकरण किया गया इस अवसर पर ग्राम कोटवारों को सम्मान प्रदान करने की अनूठी पहल भी की गई जिसमें उनको नाम सहित एक नंबर प्लेट प्रदान किया गया। बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाले शिक्षा से जोड़ने के लिए 26 बच्चों को स्कूल ड्रेस कॉपी पुस्तक व कंपास प्रदान कर उनके उत्साह का वर्धन किया गया। इस अवसर पर पंडरिया के विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे एवं पत्रकारगड़ ने भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



