
चार धाम यात्रा में आई रुकावट
उत्तराखंड।। जैसा कि इन दिनों देखा जा रहा है मौसम ने अपना एक अलग ही रुख अपनाया हुआ है मार्च-अप्रैल मई एवं जून गर्मी का मौसम कहा जाता है किंतु इस बार तेज बारिश ओले आदि पड रहे हैं ठीक इसी प्रकार चार धाम यात्रा केदारनाथ बद्रीनाथ यमुनोत्री गंगोत्री जाने वाली श्रद्धालुओं को भी काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है भारी बर्फबारी होने के कारण केदारनाथ यात्रा उत्तराखंड सरकार द्वारा स्थगित कर दी गई है जिसके चलते श्रद्धालुओं को उचित स्थान पर रुकने की सलाह दी गई है मौसम के साफ होती ही यात्रा पुनः प्रारंभ कर दी जाएगी अतः चार धाम यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि मौसम को देखते हुए यात्रा प्रारंभ करें।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



