
जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शराबबंदी को लेकर प्रदर्शन
कवर्धा।। जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शराबबंदी को लेकर आबकारी विभाग को घेरने का प्रयास किया गया किंतु बाहर में ही सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया भाजपा जनसेविका भावना बोहरा के नेतृत्व में बहुतायत महिलाओं द्वारा शराबबंदी का विरोध किया गया भावना बोहरा द्वारा शराबबंदी को लेकर कहा गया कि कांग्रेस सरकार बनने से पूर्व गंगाजल को लेकर कसम खाए थे की छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही शराब बंदी कर दी जाएगी किंतु आज तक शराबबंदी नहीं किया गया है एवं उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में जो सर शराब सप्लाई की जा रही है वह जहरीले है जिसके चलते लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है एवं अधिकांश जगह सुनने में आया है कि कुछ-कुछ लोगों की मृत्यु भी हो गई है ।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



