
फिर एक बार मासूमों को ठगा गया-पंडरिया
पंडरिया।। पंडरिया थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में धोखाधड़ी लूटपाट ऐसी वारदात होती रहती है किंतु इस बार आरोपी रंगे हाथ पुलिस के हत्थे चढ़े कछुआ चरण के नाम पर ऋषभ जैन एवं साथियों को 1000000 का चूना लगाया गया पंडरिया निवासी पवन कुंभकार , राजकुमार बघेल रेशम बघेल आमिर खान इन चारों ने आवेदक को बताया कि राजनांदगांव चिखली में एक बाबा है जोकि कछुआ से पैसे का चरण करते हैं इस झांसे में आकर आवेदकों द्वारा पैसा इकट्ठा कर अन आवेदकों के साथ राजनांदगांव चिखली गए वहां एक कमरे में बाबा ने पहले डेमो कर रुपए की बारिश कराई तत्पश्चात सभी पैसों को लेकर दूसरे कमरे में चले गए कुछ देर बाद बाबा के नाक और सिर से खून बहते हुए चिल्लाते बाहर निकले और उनके द्वारा बताया गया कि उन्हें कछुए ने चोट पहुंचाई है और वे अस्पताल जा रहे हैं फिर वह वहां नहीं आए आवेदक एवं अन आवेदक दोनों लौटकर पंडरिया गए आवेदकों द्वारा बार-बार इन चारों से पैसे की मांग की गई किंतु ना तो पैसे वापस किया गया नहीं इनके साथ चिखली गए तब आवेदक चिखली गए और वहां देखा कि उस कमरे में कोई नहीं है पता लगाने पर ज्ञात हुआ कि ऐसी कई घटनाएं यहां घट चुकी है तत्पश्चात उक्त चारों लोगों के खिलाफ पंडरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई आरोपियों को रिपोर्ट पंजीबद्ध कर हिरासत में भेज दिया गया।।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



