
छत्तीसगढ़ के मौसम में बढ़ाई किसानों की चिंता
छत्तीसगढ़।। पिछले चार-पांच दिनों से छत्तीसगढ़ में मौसम में हुए परिवर्तनों के कारण जो वर्ष हुई है वह किसानों के लिए निश्चित ही दुखप्रद है। एक और जहां किसानों की फसल कट कर खेत में रखी हुई थी वहीं दूसरी ओर प्रकृति का प्रकोप वर्ष के रूप में हुआ जिसके चलते धान का कृपा खेतों में पूर्ण रूप से भिंज गया धान के सड़ने की भी आशंका बनी हुई है इन समस्याओं को देखते हुए कबीरधाम जिले के कलेक्टर में धान का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आदेश दिए हैं जिससे किसानों के हित में निर्णय लिया जा सके। किसानों के समस्या को गंभीरता से लेते हुए बीमा कंपनियों का भी यह दायित्व बनता है कि वह किसानों को धान का मुआवजा प्रदान करें ऐसे ही समय के लिए किसान अपने फसल का बीमा कराए रहते हैं बीमा कंपनियां क्षतिपूर्ति देने के समय में अपना मुंह फेर लेती है जो कि निश्चित ही एक गंभीर समस्या है शासन प्रशासन से अनुरोध है कि वह उचित निर्णय लेकर बीमा कंपनी को आदेश दें कि वे किसानों की क्षतिपूर्ति का भुगतान करें।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



