
कवर्धा पंडरिया मार्ग हरिनाला के कारण फिर से हुआ अवरुद्ध
पंडरिया=हरि नाला के जलस्तर बढ़ने के कारण प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया कवर्धा मार्ग पूर्ण रूप से बाधित हो गया है जिसके चलते आने जाने वालों को बड़े संकट का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर अधिक होने के कारण पुलिस प्रशासन की पूर्ण व्यवस्था की गई है किसी भी परिस्थिति में नाले को पार करने से मना किया गया है जल स्तर सामान्य होने पर ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी । पुल के नीचे होने के कारण प्रतिवर्ष हरि नाले पर यह समस्या बनी होती है इस नाले पर भी नवीन पुल का निर्माण नितांत आवश्यक है पुल निर्माण के पश्चात ही लोगों को इस भारी संकट से निजात मिलेगी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



