
मोहब्बत बना मौत का फसाना
रायगढ़।।लैलूंगा पुलिस द्वारा महिला के खेत में मिले शव की शिनाख्त के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई गांव में पुलिस द्वारा पता लगाने पर ज्ञात हुआ कि महिला सुशीला का गांव के ही युवक इस्माइल केरकेटा के साथ प्रेम था महिला की शादी बाल बच्चे हो जाने के उपरांत भी दोनों एक दूसरे से प्रेम को बरकरार रखते थे लड़के द्वारा सुशीला को शादी का प्रस्ताव रखने पर भी सुशीला के बार-बार मना करने के कारण इस्माइल द्वारा अपना आभा खोकर सुशीला को खेत में डंडे के द्वारा सिर पर वार कर एवं गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया एवं लाश को दूसरे के खेत में छुपा दिया और स्वयं ही गांव से नदारद हो गया , पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं पुलिस की कड़ी पूछताछ करने के उपरांत इस्माइल केरक्टा नेअपना अपराध कबूल कर लिया ले लूंगा पुलिस का इस केस को सुलझाने में अच्छा खासा योगदान रहा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



