
छत्तीसगढ़ ओलंपिक का हुआ आगाज
छत्तीसगढ़।। माननीय श्री भूपेश बघेल की दूरदर्शिता के कारण आज 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों को विश्व स्तर में एक अलग पहचान देने की पहल की गई छत्तीसगढ़ परंपरागत खेल जैसे गिल्ली डंडा खो खो फुगड़ी कबड्डी दौड़ कुश्ती आदि 14 प्रकार के खेलों को इसमें शामिल किया गया है छत्तीसगढ़ के कई खेलों में छत्तीसगढ़ी लोक गायन एवं नीतियों का भी समावेश होता है अतः इससे ना केवल छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों का स्तर बढ़ेगा बल्कि साथ ही साथ उन खेलों के साथ उपयोग किए जाने वाले नित्य संगीत का भी एक अलग पहचान बनेगा जिला कबीरधाम में आज माननीय श्री जन्मेजय महोदय द्वारा पटेल मैदान में छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों वयस्कों के साथ-साथ महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस कार्यक्रम के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने भी इस कार्यक्रम को सराहा और कहा कि निश्चय ही छत्तीसगढ़ इससे अपनी एक अलग पहचान विश्व स्तर पर बनाकर ही रहेगा छत्तीसगढ़ ओलंपिक के इस पुनीत अवसर पर शासन प्रशासन के आला अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे एवं शहर के गणमान्य नागरिक की भी उपस्थिति काफी तादाद में थी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



