
छत्तीसगढ़ में बालवाड़ी योजना का शुभारंभ
रायपुर।। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल द्वारा नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों में खेल के दौरान शिक्षा को समझाना है। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर रायपुर निवास में बालवाड़ी योजना का शुभारंभ किया। जाबो बालवाड़ी बढ़ाबो शिक्षा के गाड़ी के आधार पर बालवाड़ी योजना का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम सिंह भी उपस्थित थे । इस वर्ष 5173 बालवाड़ी प्रारंभ की गई और आने वाले वर्षों में सभी स्कूलों में इसका विस्तार किया जावेगा प्रत्येक स्कूल के रंग रोगन चित्रकला खेल समान इत्यादि हेतु 1लाख के आवंटन की स्वीकृति दी गई।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



