
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले का किया शुभारंभ
खैरागढ़।। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा खैरागढ़ जिले का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित किया गया श्री बघेल जी द्वारा नए जिले खैरागढ़ को सौगात रूप में 95 कार्यों का आवंटन प्राप्त हुआ ,95 कार्यों का भूमि पूजन किया गया। उक्त कार्य हेतु 364 करोड़ 56 लाख रुपए आवंटित किए गए। खैरागढ़ जिले वासियों में हर्ष की लहर देखी गई क्योंकि मुख्यमंत्री ने अपना वादा पूरा किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



