
निजी स्कूलों की मनमानी पर छत्तीसगढ़ सरकार की लगाम
गौरतलब है कि निजी स्कूल अपने फीस को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है प्रतिवर्ष निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ाकर बच्चों एवं पालको पर अतिरिक्त भार दे दिया जाता है सरकार द्वारा बनाए गए कानून का पालन ना करते हुए फीस पर लगातार वृद्धि कर दी जाती है जिसका पूरा भार पलकों पर पड़ता है जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सभी जिला के कलेक्टरों को आदेश दे दिया गया है कि वे बारीकी से मानिटरिंग कर लगातार निजी स्कूलों में बढ़ रही फीस पर अंकुश लगाए। फीस वृद्धि को रोकने के लिए जिला स्तरीय फीस विनियमन समिति का गठन कर एवं फीस विनियामक एक्ट 2020 का कड़ाई से पालन करने के साफ-साफ निर्देश दे दिए गए हैं। आगे देखना यह है कि यह जमीनी स्तर पर कितना काम करता है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



