
फिजियो थेरेपी व एक्यूप्रेशर से पंडरिया के रोगी हो रहे स्वस्थ
पंडरिया रघुराज स्कूल में राजस्थान से आए हुए डॉ राणा एवं डॉक्टर पवार जो कि एक फिजियोथेरेपी के डॉक्टर हैं उनके द्वारा पंडरिया में आकर चिकित्सा कैंप लगाया गया दिनांक 15 मार्च से 20 मार्च तक पहले कैंप की तिथि तय थी परंतु कुशल डॉक्टर के नेतृत्व में पंडरिया वासियों को विशेष लाभ मिलने के दौरान डॉक्टर से प्रार्थना की गई कि वे कैंप की तिथि आगे बढ़ाएं जिससे कि इलाज चल रहे रोगियों को और स्वास्थ्य लाभ मिल सके यह एक निशुल्क कैंप है जिसमें नाम मात्र की फीस लेकर रोगियों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का मुहीम चलाया जा रहा है। विशेष रुप से घुटने के दर्द ,कमर के दर्द ,सर्वाइकल पेन एवं सर दर्द के रोगी इस कैंप से लाभ उठा रहे हैं। इस कैंप को लगवाने में अमृत संदेश परिवार के सदस्य संजू तिवारी का विशेष योगदान है अतः इस समाचार के माध्यम से पंडरिया कैंप में सेवा प्रदान कर रहे डॉक्टर एवं तिवारी जी का आभार व्यक्त।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



