
मुख्यमंत्री जी का पंडरिया में प्रथम आगमन
पंडरिया।। 30 सितंबर 2022 को श्री भूपेश बघेल जी का पंडरिया आगमन हुआ सर्वपथम मुख्यमंत्री जी पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत कुई पहुंचे वहां उन्होंने जन समस्या निवारण शिविर एवं जन चौपाल के द्वारा लोगों की समस्याओं का निराकरण किया तत्पश्चात शाम 6:00 बजे पंडरिया विश्राम घर पहुंचे विश्राम का पहुंचते ही मुख्यमंत्री द्वारा पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया गया एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए आर्थिक सहायता भी प्रदान किया। पंडरिया विश्राम गृह के आसपस इतनी भीड़ जमा हो गई थी कि आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया था जिसे सुचारू व्यवस्था बनाने में पंडरिया पुलिस द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पंडरिया विधानसभा में 68 करोड़ 87 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया गया इसके साथ ही पंडरिया नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा भी प्रदान किया गया इस पुनीत अवसर पर लोगों में हर्षोलस का माहौल देखा गया। माननीय भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर जी भी उपस्थित रहे साथ में बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पांडे ,श्री नीलकंठ चंद्रवंशी जी ,राजेश शुक्ला जी, तुकाराम चंद्रवंशी जी ,नवीन जायसवाल जी, पारस बंगानी जी एवं वरिष्ठ अधिकारियों में श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ,श्री कावरे जी ,दुर्ग रेंज आईजी श्री बीएन बीड़ा ,कलेक्टर जन्मेजय महोबे ,एसपी लाल उमेद सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



