
छत्तीसगढ़ की अधिकांश जंगलों में हाथियों का आतंक
छत्तीसगढ़।। वर्तमान में हाथियों का आतंक आम जनजीवन को कुछ ज्यादा ही सता रहा है जिससे कि जंगल से चिपके हुए गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है जांजगीर-चांपा जिले में सात हाथियों का झुंड गांव के बिल्कुल करीब पहुंच चुका था और सूचना के अनुसार दो सगे भाइयों को मौत के घाट उतार दिया एवं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए , कटघोरा वन मंडल के आमा टिकरा ग्राम के पास 45 हाथियों का झुंड पहुंच चुका था गांव वालों के द्वारा तुरंत वन विभाग को सूचना देते ही 1 कर्मी मशाल इत्यादि माध्यमों से हाथियों के झुंड को घने जंगलों की ओर खदेड़ा गया एवं ठीक उसी प्रकार पंडरिया वन मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम बदौरा के आसपास भी 5 हाथियों के झुंड के आने की सूचना मिली है जिससे जंगल में निवास एवं आसपास के क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों में काफी खौफ का माहौल है हालांकि वन विभाग द्वारा सतत निगरानी रखी गई है कि किसी प्रकार से जनधन की हानि ना हो।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



